हाईड पार्क के धनंजय को मिली सिविल सर्विसेज कि 95वी रेंक



नोएडा. सेक्टर-78 हाइड पार्क सोसायटी के धनंजय सिंह यादव ने सिविल सर्विसेज परीक्षा-2018 में 95वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। उन्होंने यह सफलता अपने पहले प्रयास में हासिल की।

सिंह यादव ने बताया कि सफलता के लिए लगातार कोशिश जरूरी है। उन्होंने इसी सोच से यह मुकाम हासिल किया है। उनका परिवार मूलरूप से इटावा का रहने वाला है। पिता सुरेंद्र सिंह यादव सेवानिवृत्त केंद्रीय अधिकारी हैं। मां विमलेश कुमारी जीजीआईसी जसवंतनगर इटावा में अंग्रेजी की प्रवक्ता हैं। धनंजय ने यूपीएससी की परीक्षा के लिए कोई कोचिंग नहीं ली। उन्होंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया। उनकी इच्छा आईएफएस में जाने की है। उन्होंने बताया कि रैंक के हिसाब से उन्हें इसमें मौका जरूर मिलेगा, नहीं तो आईएएस में जाना चाहेंगे। उन्होंने बताया कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई सेंट मेरी इंटर कॉलेज इटावा में की। हाई स्कूल डीपीएस नोएडा से, इंटरमीडिएट आरएन पोदार स्कूल मुंबई से किया। उन्होंने बताया कि श्रीराम कालेज ऑफ कामर्स दिल्ली से बीकॉम करने के बाद मल्टिनैशनल कंपनी में 3 साल तक काम किया। इस दौरान उन्हें जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, नेपाल, वियतनाम, कम्बोडिया, थाइलैंड सहित कई देशों में जाने का मौका मिला।

2017 में उन्होंने कंपनी से इस्तीफा देकर सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। उनका मुख्य विषय राजनीति शास्त्र व इंटरनैशनल रिलेशन रहा। उन्होंने परीक्षा के लिए 9 से 10 घंटे पढ़ाई की। उन्हें स्वीमिंग और बैडमिंटन खेलना पसंद है, लेकिन इसके लिए समय कम निकाल पाते थे।

Post a Comment

0 Comments